रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना के बाद मुंबई-दिल्ली रूट पर आठ से दस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और कुछ घंटों में यातायात बहाल होने की संभावना जताई जा रही है।
कोटा मंडल के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक लकीट कुमार धुरिंदर ने बताया कि आग पहले बी-1 कोच में लगी और बाद में ‘लगेज-कम-गार्ड वैन’ तक फैल गई। घटना के तुरंत बाद 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
सुरक्षा के मद्देनजर ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।