ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन होने वाली तेज धमाकों से उनके मकान कमजोर हो रहे हैं और किसी बड़े हादसे का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों में डर का माहौल है और वे अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
सुपावली गांव के निवासियों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि या तो खदानों को बंद कराया जाए या फिर गांव के लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास दिया जाए।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस मुद्दे को कई बार जिला प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है तो प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े होंगे।
फिलहाल गांव के लोग सरकार की त्वरित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, ताकि स्थिति किसी बड़ी त्रासदी में न बदल जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।