मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा गांव निवासी रिमी कुमारी के रूप में हुई है, जो कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है। छात्रा की हालत बिगड़ने पर कॉलेज प्रशासन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम छात्रावास पहुंची और छात्रा के कमरे की जांच की। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन, दुपट्टा समेत अन्य सामान जब्त किया है। वहीं, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।