मृतकों की पहचान विनय यादव (27) और विवेक यादव (25) के रूप में हुई है। दोनों अपनी चाची वंदना यादव के साथ चकदाही गांव से सतना जा रहे थे। इसी दौरान मैहर की ओर जा रही अभय बस सेवा की बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी चाची भी घायल हो गईं, जिनका इलाज जारी है।
इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, क्योंकि दोनों भाइयों की शादी महज कुछ सप्ताह पहले, 12 मई को ऊंचेहारा की दो बहनों से हुई थी।
पोस्टमॉर्टम के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर सतना-रीवा मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान एक बस में तोड़फोड़ भी की गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने तोड़फोड़ के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बस को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन के समझाने पर जाम समाप्त कर दिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।