कार्यक्रम के दौरान ‘दिल्ली की कार्य योजना 2026-27 से 2036-37’ और ‘दिल्ली बर्ड एटलस’ जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जारी किए गए, जो शहर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में सरकार की दीर्घकालिक योजनाओं को दर्शाते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष दिल्ली सरकार ने हरित बजट पेश किया है, जिसमें कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा हरित परियोजनाओं के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस वर्ष 15 लाख पौधे लगाने का है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल पौधे लगाने पर ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हरित भवनों के निर्माण और पेड़ों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित क्षेत्र में वृद्धि से राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लोगों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए दिल्ली को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाया जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।