पुलिस के अनुसार, वाहन उत्तरकाशी से आ रहा था और नदी के पास एक दुकान के सामने कुछ देर के लिए रुका था। यात्रियों ने वहां सामान खरीदा और जैसे ही कार दोबारा आगे बढ़ी, चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया, जिससे कार खाई में गिर गई।
हादसे के बाद पुलिस, फायर विभाग, एसडीआरएफ और एम्बुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एक शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि अन्य शवों को निकालने का कार्य जारी है।
मृतकों की पहचान सोनीपत निवासी सत्यप्रकाश, गाजियाबाद निवासी 19 वर्षीय मनित, गाजियाबाद निवासी 48 वर्षीय सविता और दिल्ली निवासी 46 वर्षीय संगीता के रूप में हुई है।
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा वाहन के नियंत्रण खोने के कारण हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।