पुलिस के मुताबिक, 13 जून की रात गोल मार्केट स्थित एक चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मिथिलेश शुक्ला को दुकानदार से बहस करते हुए पाया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को "नोएडा का IPS अधिकारी" बताया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सलाम न करने तथा टोपी न पहनने पर फटकार भी लगाई। जब उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो वह बाद में लाने की बात कहकर वहां से चला गया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। 15 जून को उसी व्यक्ति के फिर से चाय की दुकान पर हंगामा करने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में मिथिलेश शुक्ला ने स्वीकार किया कि वह नोएडा के सेक्टर-18 स्थित एक निजी कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है और वह कोई IPS अधिकारी नहीं है।
पुलिस ने सरकारी कर्मचारी बनकर सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोगों को गुमराह करने के आरोप में महानगर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।