टैक्सी पर शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक पहचान को खूबसूरती से उकेरा गया है। यही वजह है कि यह टैक्सी अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बन गई है।
इमरान का कहना है कि पीली एंबेसडर टैक्सी कोलकाता की शान और विरासत का हिस्सा है। उनके मुताबिक, शहर में आने वाले पर्यटक इस टैक्सी के साथ तस्वीरें खिंचवाना पसंद करते हैं और फिल्मों की शूटिंग में भी इसका अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। उनका कहना है कि इस अनोखी सजावट के बाद लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
हेरिटेज थीम पर तैयार की गई यह टैक्सी अब सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि कोलकाता की सांस्कृतिक पहचान और कलात्मक विरासत को सड़कों पर जीवंत रूप में पेश करने का माध्यम बन गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।