(Jaipur, Jaipur)
सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदनपुरा स्थित मदरसा बागो बाहर में रविवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवा वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कुल 540 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया। वहीं आयोजित रक्तदान शिविर में 42 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हवा महल प्रत्याशी,आर.आर. तिवारी एवं इमरान कुरैशी सचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग, सीईओ इकबाल खान रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नाथू सिंह गुर्जर पार्षद प्रतिनिधि शाकिर खान, पूर्व पार्षद शफीक कुरैशी तथा डॉ. फरहद चौधरी उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन बाबू अंसारी एवं डॉ. यासीन अली के नेतृत्व में किया गया। एनएचबीएच हॉस्पिटल की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया।आयोजकों ने बताया कि ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर की सफलता में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।