पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी में फेरो-अलॉय और पिग आयरन (कच्चा लोहा) का निर्माण किया जाता है। काम के दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के निवासी अरुण पांडे तथा मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के रहने वाले कोमल सिंह और लाल सिंह के रूप में हुई है।
धमाके की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।