यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ था, जब वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत पर पास में जमा कचरे का विशाल ढेर भूस्खलन की तरह आ गिरा, जिससे पूरी इमारत ढह गई।
राहत और बचाव अभियान में एनडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियां लगातार जुटी हुई हैं। मलबा हटाने के लिए करीब 15 एक्सकेवेटर और विशेष तोड़-फोड़ मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि लापता व्यक्ति का जल्द पता लगाया जा सके।
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा कर बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश और कचरे के ढेर से निकलने वाली जहरीली गैसों के कारण बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
उन्होंने बताया कि हादसे की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।