पशुओं के चारे की उपलब्धता पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अहम बैठक
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष संख्या-44-ख में प्रदेश में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए चारे की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा इसके लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना था।

बैठक के दौरान चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश (उन्नाव) के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने कृषि, पशुपालन और पर्यटन के एकीकृत विकास मॉडल पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुति में इन क्षेत्रों के समन्वित विकास के लिए विभिन्न सुझाव और संभावनाएं साझा की गईं।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विशेषज्ञों के सुझावों की विस्तृत समीक्षा कर उनके आधार पर सहयोग और कार्यान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया।

बैठक में अपर मुख्य सचिव पशुपालन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, महानिदेशक उपकार डॉ. संजय सिंह, निदेशक कृषि डॉ. पंकज त्रिपाठी तथा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश (उन्नाव) के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।