जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उसकी समस्या का समाधान पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए।
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसों के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का एस्टीमेट जल्द तैयार कर उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार समय पर आर्थिक सहायता जारी कर सके। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं पारिवारिक विवादों में पहले आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने और आवश्यकता होने पर कानूनी प्रक्रिया अपनाने को कहा।
जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा की और गायों को गुड़ खिलाया। इस दौरान उन्होंने गोशाला के कर्मचारियों से गोवंश की देखभाल की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।