मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में 1,000 एकड़ में विकसित हो रहा पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क प्रदेश के वस्त्र उद्योग को नई मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि कृषि के बाद टेक्सटाइल क्षेत्र सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है और सरकार का लक्ष्य हर हाथ को काम देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के पांच स्थानों पर संत कबीर के नाम पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री हथकरघा एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना' तथा 'झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना' के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि बुनकरों को पावरलूम, हथकरघा और सब्सिडी जैसी सुविधाओं से बड़ा लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हथकरघा विभाग की प्रदर्शनी और झांकियों का भी अवलोकन किया। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की घोषणा का तालियों के साथ स्वागत किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।