जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा, लीला स्थली वृंदावन और प्रमुख धार्मिक स्थल गोवर्धन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को इन धार्मिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था के लिहाज से आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बसों के संचालन के साथ-साथ बस स्टेशनों पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को बस स्टेशनों, प्रमुख बस अड्डों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर संचालित बसों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
इसके साथ ही बसों और बस स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की प्रभावी निगरानी और चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के लिए कहा गया है। सरकार का लक्ष्य है कि जन्माष्टमी के दौरान मथुरा-वृंदावन और अन्य तीर्थ स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।