(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
योगी सरकार की ओर से शनिवार को प्रदेशभर में 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला। इनमें व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में अनुदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, आयुष विभाग में प्रोफेसर, रीडर, लेक्चरर और फार्मासिस्ट तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन के पद शामिल हैं।
इनमें से 21 चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। आयुष विभाग से 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला, जिनमें डॉ. सुधीर चौहान को प्रोफेसर होम्योपैथी, आराधना चौधरी, रोशनी, प्रिंसी गुप्ता, साक्षी सिंह, पल्लवी देवी और आकाश शुक्ला को फार्मासिस्ट होम्योपैथी के पद पर नियुक्ति मिली। डॉ. हिमानी और रोमा आनंद को रीडर आयुर्वेद, जबकि साफिया बानो और डॉ. मोहम्मद कासिफ को प्रवक्ता यूनानी के पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चयनित आठ युवाओं को एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति पत्र मिला। इनमें प्रिंस सिंह, पंकज कुमार वर्मा, शिवानंद शुक्ल, मो. अफरोज, ट्विंकल पटेल, सरिता सोनी, सविता देवी और अनुराग गौतम शामिल हैं।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में तृप्ति श्रीवास्तव और ललित कुमार वर्मा को सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस तरह मुख्यमंत्री के हाथों मंच पर कुल 21 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।