Tuesday, 24 November 2026
Religion News

धर्म समाचार

JAN TV पर धर्म समाचार (Religion News) पढ़ें। ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और राजस्थान की लोकल न्यूज़ हर पल।

धर्म समाचार

फूल तोडऩे के पहले हाथ-पैर जल से धोकर आचमन करें और पूर्व दिशा की ओर मुंह कर हाथ जोड़े और नीचे लिखा मंत्र बोलते हुए फूल विशेष तोड़ें- मा नु शोकं कुरुष्व त्वं स्थानत्यागं च मा कुरु। देवतापूजनार्थाय प्रार्थयामि वनस्पते।। यही नहीं, शास्त्रों में पहला फूल तोडने पर "ॐ वरुणाय नम:", दूसरा फूल तोड़ते वक्त "ॐ व्योमाय नम:" और तीसरा फूल तोड़ते वक्त "ॐ पृथिव्यै नम:" बोलने का भी विधान बताया गया है। मंत्र स्मरण के साथ तोड़े गए इन फूलों से शिव की पूजा धन-वैभव व मनोरथ सिद्धि की कामना से करें। माना जाता है कि ऐसी पूजा जल्द ही दरिद्रता का अंत कर सुख व ऐश्वर्य बरसाती है।

JAN TV
फूल तोडऩे

अन्य खबरें