काशी के 88 पक्के घाटों पर 83 समितियों और जनसहभागिता के माध्यम से करीब पांच लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इनमें लगभग 10 लाख मिट्टी के और एक लाख गोबर से बने दीप शामिल होंगे। गंगा पार के रेतीले क्षेत्र में 3.5 लाख और शहर के 103 कुंडों पर 2.5 लाख दीप जलाए जाएंगे।
घाटों और गंगा पार में दीप प्रज्ज्वलन का समय शाम 5:15 से 5:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रमुख घाटों पर शाम 6 से 7 बजे तक मां गंगा की भव्य आरती होगी।
देव दीपावली पर आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। चेत सिंह घाट पर शाम 7:20 से 7:45 बजे तक 25 मिनट का 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो आयोजित होगा।
वहीं, गंगा पार के रेतीले क्षेत्र में शाम 8 से 8:10 बजे तक 2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से विशेष शो होगा। इसमें भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण से जुड़े दृश्य आसमान में प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके बाद ललिता घाट के सामने गंगा पार में रात 8:30 से 8:40 बजे तक पर्यावरण अनुकूल हरित आतिशबाजी होगी।
देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों के साथ शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों, भवनों और होटलों को भी आकर्षक विद्युत सजावट से रोशन किया जा रहा है। रंगोली, फसाड लाइटिंग और रंग-बिरंगी झालरों से काशी को उत्सवी स्वरूप दिया गया है।
भीड़ प्रबंधन के लिए गंगा घाट क्षेत्र को 20 सेक्टरों और गंगा पार के रेतीले क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, होम स्टे और पेइंग गेस्ट में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। नावों, बजड़ों और क्रूज की लगभग सभी बुकिंग भी हो
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।