सेबी ने किए वर्ष 2014 के लिए विशेष ‘इंतजाम’
(India)
छोटे निवेशकों के हित सुरक्षित रखने और बाजार में सबको बराबरी का मौका देने के लिए सेबी ने 2014 में भेदिया कारोबार को रोकने और सभी एक्सचेंजों के लिए जोखिम प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। सेबी चेयरमैन यूके सिन्हा ने बताया कि इस साल निवेशकों को सुरक्षित रखना नियामक के एजेंडे की प्राथमिकता है। एक इंटरव्यू में सिन्हा ने कहा कि रिसर्च विश्लेषकों के लिए भी दिशानिर्देश तैयार हो चुके हैं। इन सभी मामलों पर अभी विचार किया जा रहा है। भेदिया कारोबार के खिलाफ हमने कई कदम उठाए हैं। मगर, अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है। लोगों को भी लगता है कि सेबी को अभी और कदम उठाने चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।