अडानी ग्रुप के खिलाफ हेराफेरी का केस दर्ज
(India)
तिलहन से लेकर पोर्ट्स तक के बिजनेस में सक्रिय अडानी ग्रुप देश की रेवेन्यू इंटेलिजेंस एजेंसी और एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की निगाहों में आ गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की मुंबई यूनिट ने पावर प्रोजेक्ट्स के इंपोर्ट किए गए इक्विपमेंट्स के श्ओवर वैल्यूएशनश् के आरोप में गुजरात के इस ग्रुप के खिलाफ एक केस दर्ज किया है। अडानी ग्रुप को गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी बताया जाता है। डीआरआई की दिसंबर में तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की एक इंटरमीडियरी से अडानी ग्रुप की कई इकाइयों के लिए इक्विपमेंट और मशीनरी इंपोर्ट करने के मामले में ओवर वैल्यूएशन के आरोप की जांच की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।