भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत आज जयपुर पहुंचे पंडित झाबरमल्ल स्मृति व्याख्यान में शिरकत करने पहुंचे वीएस संपत ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत में हुए ईजाफे पर खुशी जाहिर की। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग को इसके लिए बधाई भी दी। वीएस संपत ने कहा कि देश की जनता जागरूक हो चुकी है और युवा,महिलाएं अब ज्यादा से ज्यादा मतदान करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश मजबूत लोकतंत्र की ओर अग्रसर है और इसी को निरन्तर रखने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने इस दौरान लोकसभा चुनाव में भी एक कार्ययोजना बनाते हुए पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की बात कही। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढाने पर सबसे अधिक जोर देने की भी बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।