पूर्वोत्तर अमेरिका में भारी बर्फबारी
(International)
पूर्वोत्तर अमेरिका में हो रही भारी बर्फबारी के चलते हजारों उड़ानें रद कर दी गई। सड़कों पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। खराब हालात के मद्देनजर गुरुवार को न्यूयॉर्क व न्यूजर्सी प्रांत के गवर्नरों ने आपातकाल घोषित कर दिया। नए वर्ष में हांड़ कंपा देने वाली ठंड से बेहाल मिसीसिपी घाटी से अटलांटिक तट तक तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि मैसाच्युसेट्स के कुछ इलाकों में करीब दो फीट बर्फबारी हुई। राष्ट्रीय मौसम सेवा के जारेड गुयर के मुताबिक, पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार शाम से शुक्रवार तड़के तक भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई। पूरे इलाके में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई, जबकि परिवहन अधिकारियों ने दक्षिणी अल्बाने व पूर्वी न्यूयॉर्क शहर की सड़कों को बंद कर दिया। इन पर आठ इंच तक बर्फ जमी हुई। बोस्टन में 14 इंच तक बर्फबारी हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।