(Rajasthan, India)
अरब सागर से उठे उच्च तंत्र के बाद राजस्थान में राजधानी सहित कई शहरों में बादलों ने डेरा डाल दिया है। जिससे कई शहरों में हल्की और मध्यम बारिश भी देखने को मिली। बात करें अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, झालावाड़, बारां और कोटा सहित कई जिलों की तो बारिश के बाद कोहरे और पाले ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। एक ओर कोहरे ने हाइवे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए तो रेल और हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। वही पाला पड़ने से भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राजस्थान कोहरे और ठंड की गिरफ्त में है। घने कोहरे के कारण सर्दी बढ़ गई है। घने कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। राजधानी जयपुर में आज आसमान कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। अलवर जिले में कोहरे की सघनता सबसे अधिक प्रभावित हुई, इसके साथ ही बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर के साथ हनुमानगढ़ में तेज ठंड रही। शेखावाटी क्षेत्र में तो दिन में ही लोग अलाव सेंकने में लगे रहे। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, लंबी दूरी की एक दर्जन ट्रेनें छह घंटे की देरी से चल रहीं थीं। बर्फीली हवाओं के बीच शेखावटी और बीकानेर डिवीजन के लोगों ने तेज ठंड के बीच गुजारी। दिल्ली-जयपुर, जयपुर-आगरा, जयपुर-कोटा और जयपुर-उदयपुर हाईवे पर कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।