एलएनजी के एशियाई खरीदारों से एकजुट होने का आह्वान
(India)
विश्व बाजार में प्राकृतिक गैस के लगातार बढ़ते दाम को चुनौती बताते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को एलएनजी (लिक्विफाई नेचरल गैस) के उचित दाम की मांग को लेकर प्रमुख एशियाई खरीदारों से एकजुट होने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के समय में दुनिया में एलएनजी की मांग में एशियाई देशों की ही बड़ी भूमिका रही है। महाद्वीप के देशों में गैस मांग की सप्लाई विदेशों से आयात के जरिए की जाती है। मनमोहन सिंह ने यहां पुतीवाइपे में 4,500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पेट्रोनेट एलएनजी टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा, ’हाल के समय में एशियाई देशों में एलएनजी की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि एशिया के प्रमुख एलएनजी खरीदार एकजुट होकर विदेशों से आयातित गैस के दाम की उचित मूल्य प्रणाली बनाने की मांग करें।’ प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह के किसी भी प्रयास में भारत सहयोग करेगा। उन्होंने कहा, श्हमारे देश में विश्व के ज्ञात प्राकृतिक गैस भंडार का एक फीसद से भी कम है। ऐसे में प्राकृतिक गैस की सप्लाई बढ़ाने के लिए हमें आवश्यक रूप से गैस आयात के लिए एलएनजी टर्मिनल बनाने होंगे या फिर एक दूसरे देश से गुजरने वाली पाइपलाइनों के जरिये गैस आपूर्ति व्यवस्था करनी होगी।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।