(Amber, Jaipur)
जयपुर अणुव्रत विश्वभारती की ओर से शांति और अहिंसा को लेकर आठवां तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से अणुविभा केंद्र में शुरू हो गया। सम्मेलन में ’अहिंसक भविष्य के लिए शांतिपूर्ण सह अस्तित्व और सस्टनेबिलिटी के व्यावहारिक आदर्शों की खोज’ पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में भारत सहित 18 देशों के करीब 150 विद्वान भाग ले रहे है। आज से शुरु हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के राज्यपाल बी.एल. जोशी और कैबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।