(Amber, Jaipur)
कांग्रेस ने बीजेपी के मीसाबंदियों को पेंशन की सुविधा देने का विरोध किया है और कहा है कि सरकार को इस तरह की गलत परम्पराओं की शुरूआत नहीं करनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान सरकार से माँग की है कि जनहित में केबिनेट के इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस लें। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने कहा है कि मीसा बंदी कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं है। जिन्हें पेंशन की सुविधा दी जाए। साथ ही बीजेपी पर सिर आरोप जडा है कि राज्य सरकार ने ये निर्णय केवल भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आर्थिक लाभ पहुँचाने की नियत से किया है। जिसका भार प्रदेश के आम आदमी को उठाना पड़ेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।