अमेरिका के पूर्वोत्तार क्षेत्र में बर्फीले तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। बोस्टन से न्यूयॉर्क तक सड़कों पर कई इंच मोटी बर्फ जमी है और तापमान शून्य के करीब बना हुआ है। तूफान में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। देश भर में 2200 से ज्यादा उड़ानें रद की जा चुकी हैं जबकि 3,000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। दो दिन पहले ही न्यूयॉर्क के मेयर की कुर्सी संभालने वाले बिल डे ब्लासिओ ने लोगों से सतर्कता बरतने और जहां तक संभव हो घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। मेयर ने कहा, ’आज की रात बहुत सर्द होने वाली है। बर्फबारी बंद होने के बाद भी मुश्किलें बनी रहेंगी। अगर बहुत जरूरी न हो तो आज सफर से बचें। अगर बाहर जाना भी पड़े तो कोशिश करें कि वाहन न चलाना पड़े।’ क्षेत्र में चल रही बर्फीली हवाओं ने पारा शून्य के करीब पहुंचा दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।