(Rajasthan, India)
जयपुर आरसीए के भाग्य पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई की जाएगी। साथ ही 19 दिसंबर को संपन्न हुए चुनाव के परिणाम घोषित करने को लेकर भी कोर्ट आज निर्देश जारी कर सकता है। इसके अलावा ललित मोदी के खिलाफ बीसीसीआई की ओर से दायर याचिका पर फैसला आने की भी संभावना बनी हुई है। आप को बता दें कि मोदी की उम्मीदवारी के खिलाफ बीसीसीआई ने 2 जनवरी को याचिका लगाई थी। इस याचिका में कहा गया है कि आईपीएल के निलंबित चेयरमैन ललित मोदी के आरसीए से जुड़ने पर क्रिकेट बोर्ड की छवि खराब हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।