गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान का पिछला टायर रविवार रात करीब 10.30 बजे सांगानेर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान फट गया
(Amber, Jaipur) गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान का पिछला टायर रविवार रात करीब 10.30 बजे सांगानेर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान फट गया और संतुलन बिगड़ने से झुके विमान का एक विंग भी टूट गया। चालक दल ने सूझबूझ से विमान को उतार लिया। विमान में सवार सभी 173 यात्री सुरक्षित हैं। नई दिल्ली में घने कोहरे के कारण एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 890 के इस विमान को लैंडिंग के लिए जयपुर डायवर्ट किया गया था। सभी यात्रियों को देर रात एसी बसों से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। विमानन क्षेत्र से जुड़े एक अधिकारी की माने तो विमान के अगले पहिए का टायर अगर फटता तो काफी परेशानी हो सकती थी। लैंडिंग के वक्त अगले पहिए ही विमान का संतुलन और दिशा तय करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।