(Amber, Jaipur)
अहिंसा के साथ विश्व शांति को लेकर जयपुर में चल रहे मंथन में देश विदेश के प्रबुध जनों ने अपने विचार रखे। अणुव्रत विश्व भारती की ओर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में महामंडलेश्वर महेश्वरानंद भी मौजूद थे। भारत सहित अमेरिका, जापान, जर्मनी, स्पेन, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, थाईलैंड, बैल्जियम, इटली, रोमानिया, दक्षिण कोरिया आदि देशों के प्रतिनिधियों ने भी शांति और अहिंसा पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दूसरे दिन आज अंहिंसा और शांति चर्चा और कार्यशालाए आयोजित की जा रही है । इससे पहले रविवार को सस्टनेबिलिटी के व्यावहारिक आदर्शों की खोज विषय पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने कहा कि हर प्राणी के प्रति समभावना ही अहिंसा का उपाय है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव से लेकर 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने ये संदेश दिया कि अहिंसा की सकारात्मक व्यवस्था में निषेधात्मकता नहीं थी। जोशी ने कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठन तो खड़े कर दिए, लेकिन वे भी अहिंसा को अमलीजामा नहीं पहना पा रहे। अणु विभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोहनलाल गांधी, अणुविभा अध्यक्ष तेजकरण जैन ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सम्मेलन 7 जनवरी तक चलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।