ट्विटर का अधिक उपयोग बना सकती है बीमार!
(India) शोधकर्ताओं के अनुसार, ट्विटर की अत्यधिक खुराक मनोरोगी बना सकती है। एक अध्ययन में ये बात कही गई। इस अध्ययन में ट्विटर पर काफी समय गुजारने वाली एक 31 वर्षीय महिला के बारे में बताया गया है। उसे जर्मनी के एक मनोरोग अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उसमें आत्महत्या का ख्याल बढ़ गया था। उसमें मनोरोगी लक्षण का विकास उसके ट्विटर के अत्यधिक उपयोग से मेल खाता था। वह दिन में कई घंटे तक पढ़ती और ट्वीट करती रहती थी। अध्ययन में इसे ट्विटर मनोविकार कहा गया। साथ ही ये भी बताया गया कि ये एक दुर्लभ प्रकार का विशिष्ट लक्षण है। ये महिला बाद में स्वस्थ हो गई। इलाज के बाद ट्विटर में उसकी दिलचस्पी खत्म भी हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।