महाराष्‍ट्र चुनाव: बीजेपी-शिवसेना में सीट बंटवारे पर नया पेंच, छोटे दलों ने जताई असहमति
(MAHARASHTRA, India) छोटे दल उन्हें की गई काफी कम सीटों की पेशकश पर असहमति व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, सीट बंटवारे को लेकर मतभेदों को दूर करने के लिए बुधवार को बैठकें होंगी। छह विपक्षी दलों के गठबंधन ‘महायुति’ में मतभेदों के समाधान में उस समय रोड़ा आ गया जब खबर आई कि शिवेसना हालांकि बीजेपी की 130 सीटों की मांग पर सहमत है, लेकिन उसने 151 सीटों की अपनी मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया और इस तरह छोटे सहयोगी दलों के लिए केवल सात सीटें ही बचती हैं। शिवसेना और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को एक बैठक के बाद घोषणा की कि दोनों दलों ने गठबंधन जारी रखने का फैसला किया है और सीट बंटवारे पर फैसला अन्य गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक में किया जाएगा। तदनुसार, महायुति के नेताओं ने देर रात यहां बांद्रा स्थित एक होटल में बैठक की, लेकिन तीन घंटे तक चली चर्चा, जो आधी रात तक चली, के बावजूद सीट बंटवारे के फार्मूले पर कोई अंतिम घोषणा नहीं हो पाई। आरपीआई (ए), आरएसपी, एसएसपी और शिवसंग्राम दलों के नेताओं ने नए फार्मूले का कड़ा विरोध किया तथा अधिक सीटों की मांग की जिससे गतिरोध उत्पन्न हो गया। आरपीआई नेता रामदास अठावले, आरएसपी के माधव जनकर, एसएसपी के राजू शेट्टी और शिवसंग्राम के नेता विनायक मेटे बातचीत से बीच में ही उठकर चले गए। शिवसेना के प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मतभेदों को दूर करने के लिए बुधवार को बैठकें होंगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।