रांचीः CM के घर का घेराव करने पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
(Angara, Ranchi) रांचीः CM के घर का घेराव करने पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प,,,,रांची में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ताओं ने आज जमकर हंगामा मचाया, झारखंड में शिक्षा की बिगड़ती हालत के खिलाफ ABVP ने आज मुख्यमंत्री आवास के घेराव का आह्वान किया था, इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई, दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई, हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले पानी की बौछार की और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े. लेकिन इसके बाद भी ABVP कार्यकर्ता नहीं थमे तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसकी वजह से कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।