मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के विदेश दोरे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने साधा निशाना
(BIHAR, India) बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के विदेश दोरे पर बोलते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि दौरे पर इतने पदाधिकारियों को ले जाने की जरुरत नहीं थी। मुख्य मंत्री और चीफ सेक्रेटरी भी गये हैं। बिहार का कोई माँ बाप नहीं रह गया है। पूरी सरकार ही लन्दन चली गई है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल के लिय आमंत्रण दिया जा रहा है, जबकि 7 साल में बड़े-बड़े अस्पताल आए और लौट कर चले गये। बिहार सरकार किसी को जमीन नहीं दे पाई। अस्पताल के लिए लन्दन जाने की जरुरत नहीं थी उसके लिए दिल्ली और मुम्बई ही काफी है। लन्दन से कोई पूंजी निवेश नहीं होगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।