(MAHARASHTRA, India)
कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा ऐसे समय की गयी है जब शरद पवार की राकांपा के साथ सीट साझेदारी पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वर्तमान में राज्य विधान परिषद के सदस्य चव्हाण को उनके गृह जिला सतारा में कराद दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। उनके कैबिनेट के कई सहयोगी तथा वरिष्ठ नेताओं का सूची में नाम है जिनमें कुदाल से प्रचार कमेटी प्रमुख नारायण राणे, शिरडी से राधाकृष्ण विखे पाटिल, सांगमनेर से बालासाहेब थोराट हैं। लोकमान्य तिलक के प्रपौत्र रोहित दीपक तिलक को कांग्रेस ने पुणे शहर की कस्बा पेठ से उम्मीदवार बनाया है । पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख और पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे की पुत्री प्रणेति शिन्दे को क्रमश: लातूर और शोलापुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है । हालांकि नामांकन दाखिल करने के अंतिम तिथि 27 सितम्बर है, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अभी तक सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाये हैं । राज्य में विधान सभा की कुल 288 सीटें हैं ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।