शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए है । इस मौके पर घरों के साथ मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई । जयपुर के आमेर मे स्थित शिला माता के मन्दिर में आज नवरात्रा के उपलक्ष में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। सुरक्षा के तौर पर मंदिर परिसर में 300 पुलिस कर्मियों का जाप्ता लगा हुआ है। मंदिर में आज सुबह 6 बजे घट स्थापना की गई। जबकि श्रद्धालुओं का तांता सुबह 4 बजे से ही लग गया। माता की पूजा अर्चनाकर भक्त सुख शांति की कामना कर रहे है। उदयपुर में शारदीय नवरात्रा शुरू होने के साथ ही सभी शक्ति पीठों में घट स्थापना की गई। शक्ति पीठों पर श्रद्धालु ने देवी मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। सभी शक्ति पीठों पर नौ दिनों तक मां का विशेष श्रृंगार किया जाएगा साथ ही नौ दिनों तक सभी जगह विशेष पूजा अर्चना भी की जाएगी। प्रदेशभर में शारादीय नवरात्र के मौके पर धर्म की गंगा बह रही है प्रदेश की प्रमुख शक्तिपीठों पर विशेष अराधना का दौर शुरू हो गया है । जयपुर सहित भरतपुर, चित्तौडगढ़, धौलपुर झुझूनं और कोटा में भक्तों की आस्था चरम पर रही । सभी जगह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना हुई । अब नौ दिन तक माता की अराधाना होगी वहीं मंदिरों में रामायाण के पाठ होंगे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।