नवरात्र के पहले दिन बिहार में माता के शक्ति पीठों से मंदिरों में उमड़ी भीड़
(Athmalgola, Patna) पटना सिटी के आलम गंज स्थित शक्ति पीठ बड़ी पटन देवी मंदिर में नवरात्र के मौके पर अहले सुवह से ही श्रधालुओ की काफी भीड़ देखी जा रही है। ये 38 वाँ शक्ति पीठ है जहाँ माता के तीन रूप महाकाली, महालक्ष्मी और सरस्वती के रूप में विराजमान हैं। इस शक्ति पीठ का दर्शन करने दूर- दूर से श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं। इस मंदिर का प्राचीन इतिहास रहा है कि माँ शक्ति का दक्षिण जंघा यहां गिरा था। इस शक्ति पीठ का प्राचीन मंदिर जिसे बड़ी पटन देवी गरहा के रूप में भी जाना जाता है। इस स्थल का स्थान बदल दिया गया है। जो अब शक्ति पीठ बड़ी पटन देवी के रूप में जाना जाता है। श्रधालुओ के भीड़ को देखते हुए। इस मंदिर में सुरक्षा का पुख्ता इन्तेजाम किया गया है। मंदिर प्रवन्धक की ओर से 21 सी सी टीवी कैमरे लगाए गए है साथ ही मंदिर के सुरक्षाकर्मी के साथ साथ पुलिस बल भी तैनात किए है !

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।