आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हाजीपुर मंडल कारा में भिड़े कैदी,
(BIHAR, India) हाजीपुर मंडल कारा में आपसी वर्चस्व को लेकर कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमे एक कैदी बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कैदी के सिर पर गंभीर चोट है। वर्चस्व की लड़ाई में दो वार्डो के कैदी में जमकर पथराव हुआ। इसमे गुड्डू खान नामक कैदी के सिर पर ईट और पथ्थर से मारकर घायल कर दिया गया। जेलर और पुलिस बल के पहुंचने पर कैदी गुड्डू खान को हाजीपुर के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। गौरतलब है की हाजीपुर जेल में अजय राय और राजू राय के बीच वर्चस्व को लेकर आए दिन मार पीट की घटनाएं होती हैं। पिछले साल भी यहां के वार्ड नंबर तीन में खूनी संघर्ष हुआ था जिसमे एक कैदी की मौत हो गई थी। बताया ये भी जाता है की जेल अधीक्षक अक्सर शहर से बाहर रहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।