भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर गुमला में भाजपा का हल्ला बोल
(Bano, Gumla) गुमला में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बुधवार को हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीजेपी के इस कार्यक्रम में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा सहित सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले सैंकड़ों कार्यकार्ताओं ने शहर में जुलूस भी निकाला और फिर कचहरी परिसर में सभा आयोजित की गई। सभा के दौरान बीजेपी में आपसी फूट भी दिखी। सभा में ना तो स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत शामिल थे और ना ही गुमला विधायक कमलेश उरांव। ऐसे में बीजेपी में नाराजगी की बात फिर से चर्चाओं में बन गई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।