(DELHI, India)
भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के सपने को हकीकत में बदलने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र ने मोदी मेक इन इंडिया कैंपेन की शुरुआत की। दिल्ली के विज्ञान भवन में इस अभियान का ग्लोबल लॉन्च हुआ। मेक इन इंडिया की शुरुआत न केवल राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर हुई, बल्कि विदेशों में स्थित दूतावासों में भी इसे लॉन्च किया गया। मिशन मेक इन इंडिया का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में किया था। दरअसल मेक इन इंडिया अभियान को विदेशी निवेश को भारत में बढ़ावा देने के साथ ही सुस्त पड़े भारतीय उद्योगों को पटरी पर लाने के मकसद से लॉन्च किया गया है। इसका लक्ष्य भारत को दुनिया में विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करना भी है। इस अभियान के उद्घाटन के मौके पर देश की मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं। मुकेश अंबानी, सायरस मिस्त्री, आनंद महिंद्रा और शशि रूइया जैसे दिग्गज उद्योगपति इस मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही विश्व की तमाम नामी-गिरामी कंपनियों को भी न्योता दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।