हाल में मनसे ने अपना चुनाव प्रचार नारा ‘हां, यह संभव है’ जारी किया था जो इस बात का संकेत है कि पार्टी विरोध प्रदर्शन एवं विवादों से घिरी राजनीति से अलग हटने का प्रयास कर रही है। इस तरह की राजनीति मनसे की पहचान बन गयी थी। मनसे ने मूल रूप से मराठी में एक पोस्टर भी जारी किया था जिसपर लिखा था ‘हम ऐसा महाराष्ट्र बनाएं जिससे दुनिया को हमसे डाह होने लगे। हां, यह संभव है। यह बराक ओबामा के 2009 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रसिद्ध नारे ‘हां, हम कर सकते’ से प्रभावित है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।