(Rajasthan, India)
नवरात्रि के पीक सीजन के बीच अक्टूबर के पहले सप्ताह में 7 दिन के लिए बैंक बंद रहेगें । 2 दिन इंटरनल वर्क, 2 गजटेड हॉलिडे, 2 वीकेंड ऑफ और फिर 1 त्योहारी छुट्टी के चलते ज्यादातर एसोसिएशंस अपने सदस्यों को 29 सितंबर तक ही बैंक संबंधी सारे काम निपटाने और पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह दे रहे हैं। बैंको ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हाफ ईयरली क्लोजिंग की घोषणा की है। इसके चलते दोनों दिन बैंक तो खुले रहेगें, लेकिन कर्मचारी आंतरिक लेखा-जोखो में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को दशहरा की छुट्टी रहेगी। 4 अक्टूबर को शनिवार के चलते आंशिक काम ही होंगे और अगले दिन 5 अक्टूबर को रविवार है। रविवार को बमरीद है और इसके बदले बैंकों में 6 अक्टूबर को छुट्टी मिलेगी। इस तरह बैंक लगातार 7 दिन बंद रहेंगे। ज्यादातर व्यापार दिनभर के कारोबार के बाद शाम को बैंकों में कैश जमा करवाते हैं, वहीं ज्वैलर्स के लिए स्टॉक निकालने, जमा करवान या लॉकर हैंडल करने में बैंक अहम भूमिका निभाता है। उधर थोक बाजार में बड़े पैमाने पर चैक क्लियरेंस बाधित होने से व्यापार पर बुरा असर पड़ सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।