(Bayana, Bharatpur)
आरक्षण की मांग को लेकर 28 सितंबर को गांव कटारा अजीज में होने वाली गुर्जर महापंचायत इस बार निर्णायक होगी। ये कहना है गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला का । बैसला ने कहा कि 28 सितंबर से पहले सरकार आरक्षण का मसला हल कर दे, नहीं तो आंदोलन तो हर हाल में होगा। बैंसला ने कहा कि अजीज में होने वाली महापंचायत निर्णायक होगी, पुराने आंदोलन इतिहास की पुनरावृत्ति होगी। बैसला ने सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा नेताओं को भी हिदायती लहजे में कहा कि आरक्षण हाथ में लेकर आएं तो महापंचायत में स्वागत है, वरना नहीं आएं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।