बिहार की बेटी ने बढ़ाया राज्य का मान........
(BIHAR, India) बिहार की बेटी ने एक बार अंतरराष्ट्रीय खेलों में फिर परचम लहराया है। ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली बिहार की श्रेयसी सिंह ने इंचियोन एशियाड में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। श्रेयसी सिंह को यह पदक डबल ट्रैप वूमेन टीम स्पर्धा में मिला है। इस तीन सदस्यीय टीम में श्रेयसी के अलावा शगुन चौधरी और वर्षा वर्मन थीं। इस टीम को 279 अंक मिले इसमें से 94 अंक श्रेयसी सिंह ने हासिल किया है। शगुन चौधरी ने 96 और वर्षा वर्मन ने 89 अंक हासिल किये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।