तबादलों के चलते सरकार का कोटा संभाग को दौरा स्थगित
(India)
तबादलों का दौर और सरकार के पिछले दौरे की पैंडेसी के चलते सरकार का कोटा संभाग का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है । हालांकि इसकी अभी तक पुष्टी नहीं हुई है लेकिन हाल ही में हुइ मंत्री मंडल की बैठक में कोटा संभाग के दौरे को लेकर निर्णय लिया गया था। बैठक में चर्चा के दौरान सामने आया था कि पिछले तीन संभागों के दौरे में हजारों शिकायते मिली थी । इस लिए उनका निस्तारण करना जरूरी है। वहीं संभागों में की गई घोषणाओं को भी अमली जामा पहनाना जरूरी है। इधर दौरा रद्द होने का एक कारण तबादलों से हटी रोक भी है। तबादलों के दौर के चलते मंत्रियों के यहां भीड भी बढ गई है अगर मंत्री खुद दौरे पर रहेंगे तो तबादलों का कार्य प्रभावित रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।