जे जयललिता ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की
(TAMILNADU, India) उन्होंने सोमवार को जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। गौर हो कि एक दिन पहले ही विशेष अदालत ने जयललिता को चार साल कारावास की सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें विधायक के रूप में आयोग्य बना दिया गया। चूंकी सजा की अवधि तीन वर्ष से अधिक है, इसलिए जयललिता को केवल हाईकोर्ट से ही जमानत मिल सकती है। कुमार ने कहा कि वकीलों की एक टीम दोषी करार दिये जाने और 18 वर्ष पुराने मामले में सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर करने के बारे में चर्चा कर रही है। वकीलों के समक्ष एक विकल्प आपराधिक समीक्षा याचिका है जो दोषी करार दिये जाने और सजा पर तत्काल रोक लगाना सुनिश्चित करना चाहते हैं। दोषी करार दिये जाने पर रोक लगाये जाने से अन्नाद्रमुक नेता के विधायक के रूप में अयोग्य ठहराये जाने को अमान्य बना देगी हालांकि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में उच्च अदालतें आमतौर पर दोषी करार दिये जाने पर रोक लगाने को अनिच्छुक दिखती हैं। जब तक उच्च अदालत दोषी करार दिये जाने को नहीं पलटती हैं तब तक जयललिता के 10 वर्षों तक चुनाव लड़ने से वंचित रहने का खतरा रहेगा जो चार वर्ष सजा काटने और रिहाई के छह वर्ष बाद तक रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।