(MAHARASHTRA, India)
कविता करकरे को ब्रेन हेमरेज के कारण माहिम स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और वह कोमा में भी थीं। मस्तिष्क रक्तस्त्राव होने के बाद वह कोमा में चली गई थीं। परिवार अब उनके अंग जरूरतमंदों को दान करने जा रहा है। मुंबई पहुंची उनकी दोनों बेटियां और बेटे ने अंग दान की इच्छा जताई है। पुलिस के मुताबिक, कविता को सुबह 11 बजे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इस प्रकार सोमवार को उनका निधन हो गया। ब्रेन डेड शरीर की एक ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति का मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है और कुछ समय के बाद उसकी मौत हो जाती है। गौर हो कि हेमंत करकरे महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते के प्रमुख थे। साल 2008 में जब 26/11 हमला हुआ तब वे आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनके साथ ही एसीपी अशोक कामटे व सीनियर इंस्पेक्टर विजय सालस्कर भी शहीद हुए थे। वर्ष 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे को देश के लिए दिए गए योगदान को सम्मानित करते हुए अशोक चक्र प्रदान किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।