राजसमन्द के आमेट में नवरात्री के तहत नगर में जगह जगह गरबा नृत्यों का आयोजन हो रहा हैं। नगर के होलीथान पर 18 वर्षों से गरबा नृत्यों का आयोजन आदर्श क्लब के तत्वावधान में होता आ रहा है। यहां नन्हें मुन्ने बच्चे और महिलाऐ गरबा नृत्य कर रही हैं। लक्ष्मी बाजार के गांधी मूर्ति के पास मातेश्वरी क्लब द्वारा विशाल गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। यहां नगर के हर गली मौहल्लों में गरबा का आयोजन हो रहा है। नवरात्रा में गरबे की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है। कोटा में भी डांडियों की खनक के साथ देर रात तक मस्ती छाई रही। हाथों में रंगीन डांडिया और आकर्षक परिधान पहने युवक युवतियों के थिरकते कदम डांडिया महोत्सव में समा बांध रहे है। वही डांडिया महोत्सव में बच्चे भी पीछे नही है। शहर में विभिन्न समाजों की ओर से करवाए जा रहे डाडिया उत्सवों में बच्चे भी बढचढ कर हिस्सा ले रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।