जयललिता की सजा के बाद आत्महत्या और सदमे से 16 लोगों की मौत
(TAMILNADU, India) पुलिस ने बताया कि अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता एस वेंकटेशन (65) ने अपने ऊपर केरोसीन छिड़क लिया था जिसके चलते अस्पताल में उसकी मौत हो गई। तीन अन्य लोगों ने फांसी लगा ली जबकि एक अन्य व्यक्ति एक तेज गति वाली बस के आगे कूद गया। उन्होंने बताया कि समझा जा रहा है कि 10 लोगों को दिल का दौरा पड़ गया जबकि एक अन्य व्यक्ति की सदमे से मौत हो गई। कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले में 12वीं कक्षा के दो छात्र भी हैं जिन्होंने तिरूपपुर में खुद को आगे के हवाले कर दिया। पुलिस इस तरह की घटनाओं पर राज्य भर में चुप्पी साधे हुए है इनमें से कुछ घटनाएं निजी समस्याओं को लेकर हुई होंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।