सरकार को दिया गुर्जरों का 24 घंटे का अल्टीमेटम हुआ पूरा,
(Hindaun, Karauli) आंदोलन को लेकर गुर्जर समाज की महापंचायत टोडाभीम के कटारा अजीज गांव मे हुई जो शाम होते-होते महापडाव मे तब्दील हो गई। कर्नल किरोडी बैंसला ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण समाज का हक है जिसे हम लेकर रहेंगे। बैंसला ने कहा कि पीलूपुरा आंदोलन के समय समाज के 75 लोगों की याहादत को वे बेकार नहीं जाने देंगे। कर्नल ने कहा प्रदेष की सरकार उनकी मांग को जब तक मान नही लेती तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। बैसला ने गुर्जर समाज के हर परिवार में से दो लोगो के शामिल होने की अपील की। साथ ही कहा कि अब जगह-जगह आंदोलन किया जायेगा। सड़क और रेलवे ट्रेक को बाधित किया जायेगा। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जिले भर मे महापंचायत को लेकर प्रशासन ने आरएसी, एसटीएफ कम्पनीयों के अलावा बीएसएफ, जीआरपी, आरपीएफ सहित राजस्थान पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों की चैकसी बढ़ा दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।